मनुर्भव समिति ने कैदियों के साथ मनाई दिवाली

मनुर्भव महिला बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में जिला जेल सुद्धोवाला में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने किशोर बैरक, महिला बैरक में दीप जलाकर हल्की आतिशबाजी कर कैदियों में मिठाई बांटी।

दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को समिति के सदस्य अध्यक्ष डा. गिरिबाला की अध्यक्षता में जिला जेल सुद्धोवाला में एकत्र हुए। इस दौरान जेल की अलग-अलग बैरक में दीपक जलाकर हल्की आतिशबाजी की गई। वहीं मनुर्भव सांध्यकालीन स्कूल कौलागढ़ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। वहीं जेल में बद कैदी भी गीत-संगीत की प्रतिभा का परिचय देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डा. जीपी जुयाल, सुमन चोपडा, सुमन वर्मा, अंजलि डोभाल, हिमाद्री, आशीष बहुगुणा, रानी मनोड़ी, रुबी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Scroll to Top